क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा के लिए सऊदी रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पहुंचा तेहरान
सऊदी रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा के लिए ईरानी अधिकारियों से मिलने तेहरान पहुंचे हैं।

तेहरान: सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान सोमवार को एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान पहुंचे हैं। यहां वे मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के प्रतिनिधियों और ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर अहम बातचीत करेंगे।
सऊदी अरब के पब्लिक डिप्लोमेसी के डिप्टी मिनिस्टर एंबेसडर डॉ. रायेद क्रीमली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बयान जारी कर इस दौरे की जानकारी दी। इस प्रतिनिधिमंडल में पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और तुर्की के नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर इब्राहिम कालिन जैसे प्रमुख चेहरे शामिल हैं।
सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के ये प्रतिनिधि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रज़ई से मुलाकात करेंगे। डॉ. क्रीमली के मुताबिक, सदस्य देशों का यह दौरा क्षेत्रीय तनाव को कम करने और मौजूदा संकट का कूटनीतिक समाधान निकालने की कोशिशों का हिस्सा है।
इन चर्चाओं का मकसद कतर और पाकिस्तान द्वारा शुरू की गई मध्यस्थता की कोशिशों को और मजबूती देना है। डॉ. क्रीमली ने बताया कि यह दौरा क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने में मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के सदस्यों की अहम भूमिका को दर्शाता है।
यह मिशन सभी क्षेत्रीय साझेदारों के साथ शांतिपूर्ण समाधान निकालने और तनाव को घटाने की प्रतिबद्धता को जाहिर करता है।