सऊदी : विदेशी कामगारों की नियुक्ति के लिए सैलरी और एज लिमिट की गई है सेट, VISA को लेकर नई अपडेट

Satyam Kumari26 November 20231 min read7 viewsSaudi

घरेलू कामगारों की नियुक्ति को लेकर जारी की गई अलर्ट

सऊदी में घरेलू कामगारों की नियुक्ति को लेकर एक नई जानकारी दी गई है जिसमें कहा गया है कि विदेश से कामगारों की नियुक्ति के समय वीजा नियमों का अच्छी तरह पालन करना होगा। यह कहा गया है कि घरेलू कामगारों के लिए वीजा प्राप्त करने के लिए सिंगल नियोक्ता की न्यूनतम उम्र 24 वर्ष होनी चाहिए।

बताते चलें कि सऊदी में घरेलू कामगारों के लिए एक सरकारी प्लेटफार्म Musaned के द्वारा इन नियमों की घोषणा की गई है। 

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

क्या है नियम?

इस नियम के अनुसार Saudi citizens, Gulf nationals, सऊदी नागरिकों की विदेशी पत्नी और मां, Saudi premium residency permits होल्डर्स को घरेलू कामगारों के लिए वीजा प्राप्त करने की अनुमति है लेकिन इसके लिए उन्हें आर्थिक मापदंडों को पूरा करना होगा।

Saudi Ministry of Human Resources के द्वारा घरेलू लेबर मार्केट में कामगारों सहित नियोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए यह नियम बनाया गया है। घरेलू कामगारों के एक नियोक्ता से दूसरे नियोक्ता तक सेवा को ट्रांसफर के लिए, घरेलू लेबर कॉन्ट्रैक्ट की वैधता और विवादों को सुलझाने के लिए Musaned प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जाता है।

Share:

Comments

Leave a comment