सऊदी से अच्छी खबर आई सामने
उमरा तीर्थ यात्रियों के लिए सऊदी से एक अच्छी खबर सामने आई है। सऊदी अरब के हज और उमरा मामलों के मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल रबिया के साथ द्विपक्षीय हज समझौते 2024 पर हस्ताक्षर के बाद यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। इस साल हज के लिए भारत से 1 लाख 75 हजार 25 तीर्थयात्री सऊदी अरब जाएंगे।
बताते चलें कि महिला एवं बाल कल्याण एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन सऊदी की राजधानी में जेद्दा पहुंचे हुए हैं। द्विपक्षीय हज समझौते 2024 पर बनी आपसी सहमति से तीर्थ यात्रियों के लिए राह आसान हुई है।

समझौते में किन बातों कर बनी है सहमति?
मिली जानकारी के अनुसार 2024 के लिए भारत से 1,75,000 तीर्थयात्रियों का कोटा सुनिश्चित किया गया है। इनमें से 1,40,020 सीटें हज समिति के लिए आरक्षित की गई हैं और 35,005 सीटें हज ग्रुप ऑपरेटर्स के लिए रखी गई हैं। यात्रियों के आवागमन की पूरी व्यवस्था की जायेगी और उन्हें हर तरह से मदद प्रदान की जाएगी।
Pleased to announce the formalisation of the Bilateral Haj Agreement 2024 between India and Saudi Arabia.
I, along with Hon'ble MoS for External Affairs, Shri @MOS_MEA, presided over the signing. Also engaged in productive discussions on matters of mutual interest with… pic.twitter.com/xU6eIlnzHB
— Smriti Z Irani (Modi Ka Parivar) (@smritiirani) January 7, 2024
