सऊदी अरब में 8 भारतीय कामगारों की मौ'त, कोरोना से अरब में कामगारों पर टूटा पहाड़

Lov Singh23 April 20201 min read51 viewsSaudi

सऊदी अरब से बड़ी खबर सामने आई है जहाँ 2 इंजीनियरों की कोरोना के कारण मौ””त हो गयी है. साथ ही 8 भारतीयों की भी मौ’त हुई है। बताया जा रहा है कि मरने वाले इंजिनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे जिनके मोहम्मद असलम खान और मक्का हरम ऊर्जा केंद्र में इंजीनियर अजमतुल्ला खान थे.
 

 
असलम उत्तर प्रदेश, मेरठ के रहने वाले थे जिनकी उम्र 51 साल थी और वे बूखार और गले में दर्द के कारण मक्का के किंग फैसल अस्पताल में 3 अप्रैल को भर्ती हुए थे. साथ ही दो सप्ताह से ज्यादा समय से वेंटिलेटर पर थे और शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
 
 
असलम की पत्नी और बेटा घर पर Quarantine में हैं। तो वहीँ तेलंगाना के निवासी अजमतुल्ला की कोरोना वायरस से पिछले शुक्रवार को मौ”त हुई और उनके शव को मक्का में रविवार को दफनाया गया। अजमतुल्ला की उम्र 65 साल थी और वे पिछले 32 साल से सऊदी बिनलादिन समूह के साथ काम कर रहे थे।


 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मक्का में सऊदी बिनलादिन समूह की हरम परियोजना में कार्यरत फकरे आलम की संक्रमण के कारण रविवार को मौ’त हो गई। इसी तरह मदीना में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अब्दुल्ला फकीर की भी कोरोना वायरस से मौ’त हो गई। मृतकों में चार अन्य भारतीय भी शामिल हैं।GulfHindi.com

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment