SAUDI : यह काम करते पकड़े गए तो सीधे भेज दिया जाएगा देश वापस, जेल के साथ 100,000 riyals का जुर्माना तय

Lov Singh31 January 20231 min read51 viewsSaudi

लोगों के लिए चेतनवी जारी

सऊदी General Directorate of Public Security (Al-Aman Al-Aam) ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि कई बार ऐसा होता है कि मोह के कारण भिखारियों को लोग पैसे दे दिया करते हैं जो कि गलत है। दरअसल, इससे अवैध काम और उल्लंघन में बढ़ोतरी होती है। मंत्रालय ने ट्विटर के माध्यम से अपील की है कि लोगों को इससे बचना चाहिए और मांगने वाले लोगों की मदद नहीं करनी चाहिए।

बताते चलें कि मंत्रालय ने कहा है कि अगर कोई कहीं भी मांगता हुए दिखे तो तुरंत पुलिस से इसकी शिकायत करें। Makkah, Riyadh और the Eastern Province में शिकायत के लिए 911 और बाकी इलाकों में 999 पर संपर्क करें।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

प्रवासी पर लगा दी जाएगी पाबंदी 

वहीं Saudi Public Prosecution (Nayab Al-Aama) ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति भीख मांगता दिखता है या इसे मैनेज करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आरोपी को 1 साल जेल और 100,000 riyals का जुर्माना लगाया जाएगा। अगर कोई प्रवासी इस मामले में पकड़ा जाता है तो उसपर पाबंदी लगा दी जाएगी।

 

Share:

Comments

Leave a comment