सऊदी में फिर से कर्फ़्यू लागूँ, जद्दा में कल से LOCKDOWN, रियाद को भी आंतरिक मंत्रालय क़रीब से देख रहा.

Lov Singh5 June 20202 min read46 viewsSaudi

सऊदी अरब ने दोबारा से कर्फ्यू को लागू कर दिया है.  जद्दा के Red Sea City  पूर्ण रूप से Lockdown का पालन कराने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है.

यह कर्फ़्यू  शाम 3:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक लगातार 2 सप्ताह तक कल शनिवार से लागू हो जाएगा.  यह फैसला संक्रमण के बढ़ते मामलों के वजह से लिया गया है.

 

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

 

आपको बताते चलें कि हमारे समाचार पोर्टल ने सऊदी के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के एक बयान को प्रमुखता से छापा था जिसने कहा था कि अगर सऊदी अरब में मामले लगातार बढ़ेंगे और मामलों के आधार पर अस्पतालों में बेड की संख्या घटेगी तो दोबारा से सऊदी अरब में वक्त से पहले कर्फ्यू को लगा दिया जाएगा.

 

 

सऊदी प्रेस एजेंसी ने अधिक जानकारी इस मामले पर देते हुए बताया कि अब फिर से मस्जिदों में नमाज पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.  मंत्रालय के कर्मचारी,  गवर्नमेंट एजेंसी के कर्मचारी,  और प्राइवेट सेक्टर कंपनियां जद्दा सिटी में अपने कार्यालय से कार्य नहीं कर पाएंगे.

 

 

  •  रेस्टोरेंट और कैफ़े प्रतिबंधों के वजह से फिर से खाने पीने की चीज है अपने स्थल पर मुहैया नहीं करा पाएंगे और कहीं पर भी 5 लोगों से ज्यादा की भीड़ प्रतिबंधित रहेगी.
  •  डोमेस्टिक फ्लाइट और ट्रेन यातायात के लिए चालू रहेंगे लेकिन वह जद्दा शहर के अंदर न प्रवेश,  और ना ही  निकास देंगे.

 

पहले लगाए गए कर्फ्यू के दरमियान जिन लोगों को छूट दी गई थी उन लोगों को इस  कर्फ्यू के दौरान भी छूट जारी रहेगी,  बशर्ते वह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आपातकालीन सेवाएं से जुड़े हुए होने चाहिए और सऊदी सल्तनत के मंत्रालय के द्वारा बताए गए गाइडलाइन को  सत प्रतिशत मानने चाहिए.

सऊदी के आंतरिक मंत्रालय ने जानकारी दिया कि रियाद में भी क्रिटिकल केस के संख्या को बहुत करीबी से मॉनिटर किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर उचित एक्शन लिया जाएगा ताकि संक्रमण के मामलों को काबू में रखा जा सके.GulfHindi.com

Share:

Comments

Leave a comment