सऊदी अरब में विदेश के छात्रों और कर्मियों को वाहन आयात शुल्क से राहत
सऊदी काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स ने विदेश में पढ़ रहे छात्रों और सरकारी कर्मचारियों के लिए वाहन आयात शुल्क और वैट में छूट का ऐलान किया है।

रियाद: सऊदी काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स ने विदेश में रह रहे अपने नागरिकों को बड़ी राहत दी है। 10 नवंबर, 2026 को लिए गए एक फैसले के मुताबिक, अब विदेश में तैनात विशिष्ट नागरिकों को वाहन आयात करते समय लगने वाले शुल्क से छूट मिलेगी।
नए दिशा-निर्देशों के तहत, खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) सदस्य देशों के कॉमन कस्टम्स लॉ के अनुसार लगने वाली सीमा शुल्क की जिम्मेदारी अब राज्य उठाएगा। इसके साथ ही, वाहनों के आयात पर लगने वाले वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) और अन्य आयात संबंधी वित्तीय शुल्कों से भी राहत दी जाएगी।
यह सुविधा मुख्य रूप से तीन श्रेणियों के लोगों के लिए लागू होगी। इसमें आधिकारिक छात्रवृत्ति पर पढ़ने वाले छात्र, विदेश में आधिकारिक काम कर रहे सरकारी कर्मचारी और उनके साथ रहने वाले परिवार के वयस्क सदस्य शामिल हैं।
इन छूटों और लाभों को लागू करने के लिए जरूरी नियम और प्रक्रियात्मक दिशा-निर्देश तय करने की जिम्मेदारी ज़कात, टैक्स और कस्टम्स अथॉरिटी को सौंपी गई है।