सऊदी बनाएगा यमन को विकसित देश, 40 योजनाएं किया चालू

सऊदी अरब ने यमन को विकसित करने के लिए 8 क्षेत्रों में 40 बड़ी पहल और 300 प्रोजेक्ट शुरू किए हैं, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

Samiksha Soni15 November 20261 min read0 viewsSaudi
सऊदी बनाएगा यमन को विकसित देश, 40 योजनाएं किया चालू

रियाद: सऊदी अरब ने यमन को एक विकसित देश बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए सऊदी सरकार ने यमन के विभिन्न समुदायों को सशक्त बनाने और उनकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए करीब 40 बड़ी पहलों की शुरुआत की है।

15 नवंबर, 2026 को की गई घोषणा के अनुसार, ये विकास प्रयास आठ महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फैलाए गए हैं। इन पहलों के तहत कुल 300 विशिष्ट परियोजनाओं और कार्यक्रमों को लागू किया जा रहा है, ताकि वहां के बुनियादी ढांचे और जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके।

रोजगार के मोर्चे पर इस कार्यक्रम के जरिए 13,000 से अधिक नौकरियों के अवसर पैदा किए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका को सीधा सहारा मिलेगा। मारीब इलाके में विशेष तौर पर 60 महिलाओं को सशक्त बनाया गया है और 35 अलग-अलग आर्थिक परियोजनाओं को सहायता प्रदान की गई है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए अब्यान, मारीब और हद्रमौत प्रांतों में लगभग 2,300 कृषि परिवारों को मदद दी गई है। इसके अलावा, अक्षय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) प्रोजेक्ट्स के जरिए जल सुरक्षा को मजबूत किया गया है, जिसका लाभ करीब 29 लाख लोगों को मिला है।

आवास क्षेत्र में सऊदी अरब ने तीन प्रांतों में कम आय वाले लोगों के लिए 620 मकानों के नवीनीकरण का काम पूरा कराया है। शिक्षा और संस्थागत विकास पर भी जोर दिया गया है, जिसके तहत शिक्षकों को डिजिटल कौशल और अन्य जरूरी ट्रेनिंग दी गई है।

व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत 44 संचार कैडरों और यमन के युवा एवं खेल मंत्रालय के 153 कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इन सभी 40 योजनाओं का मुख्य उद्देश्य यमन को एक विकसित राष्ट्र के रूप में खड़ा करना है।

Share:

Comments

Leave a comment