SAUDI : मक्का में Entry के लिए लागू किया गया नया नियम, उल्लंघन पर लगाई जाएगी पेनाल्टी

Satyam Kumari28 April 20251 min read7 viewsSaudi

सऊदी में उमराह तीर्थ यात्रियों के लिए मंगलवार से नया नियम लागू हो जाएगा। सऊदी सिटीजंस, रेजिडेंट्स जीसीसी नागरिक या किसी भी तरह के विजा होल्डर्स को Nusuk platform के जरिए उमराह परमिट नहीं जारी किया जाएगा।

29 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगा प्रतिबंध

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

बताते चलें कि हज और उमराह मंत्रालय के अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह प्रतिबंध April 29, 2025 से लागू हो जाएगा। कहा गया है कि यह प्रतिबंध 10 जून 2025 तक लागू रहेगा।

दरअसल 23 अप्रैल से नया नियम लागू हो गया है जिसके अनुसार मक्का में प्रवेश के लिए यात्री के पास Absher या Muqeem platforms से जारी किया गया परमिट होना चाहिए।

मक्का में हज की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं इसलिए नए नियमों को लागू किया जा रहा है। 29 अप्रैल से मक्का में केवल हज वर्कर्स, मक्का रेजिडेंट्स और वैलिड हज परमिट होल्डर्स को ही मक्का में प्रवेश की अनुमति होगी। जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा उसपर पेनाल्टी लगाई जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment