Alto K10 पर बचाएं ₹57,000 डिस्काउंट के साथ, जल्दी फायदा उठाएं इस ऑफर का

Mohd. Irfan8 June 20231 min read71 viewsIndia

Alto K10: मारुति सुजुकी कंपनी की इस गाड़ी में आपको 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर K10C पेट्रोल इंजन मिलता है और इस गाड़ी का इंजन 67hp की पावर और 89Nm का टार्क जनरेट करता है अगर आप इस गाड़ी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस गाड़ी की कीमत में से ₹57,000 कम हो जाएंगे इस ऑफर को अप्लाई करने के बाद और आपके पैसों की बचत भी हो जाएगी।

Alto K10 के इन वेरिएंट पर ऐसे मिल रहा है डिस्काउंट ऑफर

इस गाड़ी के सभी मैन्युअल गियर बॉक्स के वेरिएंट ने ₹57,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स में ₹32,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है और CNG वेरिएंट में ₹47,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है, मारुति कंपनी की इस गाड़ी पर मिल रहा यह डिस्काउंट ऑफर 30 जून तक ही वैलिड रहेगा।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कीमत 3.99 लाख से शुरू

इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत 3.99 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 5.96 लाख से शुरू होती है, आपको इस गाड़ी में 998cc का इंजन मिलता है 55 से लेकर 65 bhp की पावर मिलती है यह गाड़ी मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में ऑफर की जाती है।

24 kmpl तक का माइलेज

इस गाड़ी में आपको 24 kmpl तक का माइलेज मिलती है और यह गाड़ी CNG और पेट्रोल फ्यूल टाइप में ऑफर की जाती है, इस गाड़ी का बूट स्पेस 214 लीटर का है और आपको इस गाड़ी में 4 वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं, std (O), LXi, VXi और VXi+

Share:

Comments

Leave a comment