UAE : एयरपोर्ट पर शुरू हो जायेगा नया ENTRY SYSTEM, नई एडवांस तकनीक का होगा इस्तेमाल

Satyam Kumari2 March 20231 min read11 viewsUAE

नई तकनीक का होगा इस्तेमाल 

Airport पर अब नई एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि अवैध प्रवेश पर काबू पाया जा सके। इसी कड़ी में मिली जानकारी के अनुसार Sharjah Airport भी इस दिशा में काम कर रहा है। एयरपोर्ट अपने biometric technology के फाइनल स्टेज पर काम कर रहा है। इसके बाद यात्रियों को फेशियल रिकॉग्निशन के आधार पर प्रवेश कराया जायेगा।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

एयरपोर्ट ने 50 फ़ीसदी काम कर लिया है पूरा 

बताते चलें कि इस दिशा में एयरपोर्ट ने 50 फ़ीसदी काम कर लिया है। अपने सिस्टम को अपडेट करने के लिए एयरपोर्ट काम कर रहा है। पिछले साल नवंबर में Abu Dhabi Airports ने घोषणा की थी कि एयरपोर्ट पर नए तकनीक का संचालन शुरू किया जायेगा। यात्री पासपोर्ट के स्थान पर facial features का उपयोग कर पाएंगे।

Covid-19 pandemic के कारण प्रभावित हुआ था बिजनेस 

पहले Covid-19 pandemic के कारण हवाई समेत सभी तरह के बिजनेस को काफी नुकसान हुआ था। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि पहले ऐसा सोचा गया था कि नुकसान को कवर करने के लिए अधिक समय लगेगा लेकिन यह काफी कम समय में हुआ है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अनुमान के मुकाबले कई गुना बढ़ी है। एयरपोर्ट भी यात्रियों को उत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।

 

Share:

Comments

Leave a comment