UAE : बारिश के कारण जीवन हुआ प्रभावित, पब्लिक पार्कों को किया गया बंद

Lov Singh28 January 20231 min read39 viewsUAE

बारिश की संभावना के कारण लिया गया फैसला 

संयुक्त अरब अमीरात में लोगों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शारजाह में सभी पब्लिक पार्कों को बंद कर दिया गया है। लगातार तीसरे दिन लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। इस बाबत शारजाह नगर पालिका ने बयान भी जारी किया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

वीकेंड पर मौसम अच्छा और साफ हो सकता है

वैसे शुक्रवार को अधिक बारिश होने के कारण माना जा रहा है कि वीकेंड पर मौसम अच्छा और साफ हो सकता है। Sharjah City Municipality ने अपने बयान में कहा है कि ऐसे मौसम में पार्कों को बंद हो रखा जायेगा। मौसम साफ होने के बाद भी पार्कों के खुलने की गुंजाइश है।

रविवार और सोमवार को नहीं होगी बारिश 

बताया गया है कि कभी कभी बदल छाएं हो सकते हैं। यह संभावना coastal, Northern और Eastern इलाकों में अधिक है। उत्तरी और पूर्वी इलाकों में आज बारिश की बात कही गई है। दिन में बारिश हो सकती है। कहा गया है कि रविवार और सोमवार को बारिश नहीं होगी।

 

Share:

Comments

Leave a comment