सऊदी अरब गए शख्स की पत्नी के साथ कासिम ने बनाए अ'वैध संबंध, ससुर को पता चलते ही का'ट दी नाक

Lov Singh29 January 20202 min read3 viewsSaudi

उत्तरप्रदेश के अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र में खंड पिपरा गाँव में कासिम नाम के मुस्लिम युवक के दूसरे समुदाय की विवाहिता से अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद महिला के ससुर ने अपनी बहू और उसके प्रेमी कासिम की सच में नाक का’ट दी। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने विवाहिता के ससुर समेत 9 लोगों को गि’रफ्तार किया। इनके ख़िलाफ़ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपित ससुर का नाम मनीराम है।

न्यूज़ 18 की खबर के अनुसार, मामला 2 संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गाँव में तनाव की स्थिति है। इसे देखते हुए वहाँ पीएसी की तैनाती कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय कासिम और 30 वर्षीय महिला के बीच पिछले कई सालों से अवैध संंबंध थे। महिला के पाँच बच्चे होने के बावजूद दोनों एक दूसरे से चोरी-छिपे मिलते थे। महिला का पति रोजगार के कारण पिछले 2 साल से सऊदी अरब में है। इसलिए जब महिला के ससुरवालों को इन सबकी भनक लगी तो उन्होंने खुद ही दोनों को सबक सिखाने की ठानी।

हिंदुस्तान में प्रकाशित संबंधित खबर

धीरे-धीरे परिवारवालों ने दोनों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की। एक दिन कासिम महिला से मिलने उसके घर पहुँचा तो परिवार वालों ने अचानक धाबा बोलकर घेराबंदी शुरू की और छानबीन करने लगे। मगर, कासिम को इस दौरान महिला ने भूसे में छिपा दिया। जिसकी वजह से वो उस दिन पकड़ में नहीं आया। लेकिन, सोमवार को ये नहीं हो सका।

महिला के घर से निकलकर कासिम जब अपने घर जाने लगा तो पहले से उसकी ताक में बैठे ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसपर जमकर अपना गुस्सा निकाला। जब महिला ने इसका विरोध किया तो गाँव वालों ने दोनों को रस्सी से बाँध दिया और फिर पिटाई की । गाँव वालों ने इस दौरान दोनों की नाक भी काट दी। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने उन्हें ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाया।

GulfHindi.com
GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment