SpiceJet एयरलाइन लाया ऑफर, मात्र 1622 रुपये में बुक करें Flight Ticket, 28 जनवरी लास्ट डेट

Satyam Kumari24 January 20241 min read2 viewsIndia

कम कीमत में मिल रहा है टिकट

अलग अलग मौकों पर Airline के द्वारा डिस्काउंट ऑफर का लाभ दिया जाता है जिसकी मदद से यात्री कम कीमत में देश-विदेश का भ्रमण कर पाते हैं। हाल ही में SpiceJet एयरलाइन की तरफ से भी इसी तरह के ऑफर की घोषणा की गई है। अगर आप राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद अयोध्या घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

एयरलाइन के द्वारा भारत के अलग-अलग शहरों से अयोध्या के लिए कम कीमत में टिकट की सुविधा पेश की जा रही है। मात्र 1622 रुपये की शुरुआती कीमत में यात्रियों को टिकट प्रदान की जाएगी। Airline के द्वारा 1 फरवरी से अयोध्या के लिए विमानों का संचालन शुरू किया जायेगा।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कब तक कर सकते हैं टिकट की बुकिंग?

बता दें कि यात्रा इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को टिकट की बुकिंग 22 जनवरी से लेकर 28 जनवरी के बीच करनी होगी। इस दौरान बुक किए गए टिकट पर यात्री 30 सितंबर 2024 तक यात्रा कर सकते हैं। वहीं मील पर भी 30% की छूट दी जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment