Spicejet Flight की विमान के बाथरूम में फंसा यात्री, Airline ने किया रिफंड का वादा

Satyam Kumari17 January 20241 min read25 viewsIndia

फ्लाईट में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई

स्पाइसजेट की फ्लाईट में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार Bengaluru flight में एक व्यक्ति बाथरूम में फंस गया था। Spicejet की तरफ से कहा गया है कि पीड़ित को जल्द ही इसके लिए रिफंड दिया जाएगा। पीड़ित बाथरूम के दरवाजे में फंस गया था।

दरअसल, बाथरूम का दरवाजा ठीक से काम नहीं कर रहा था। इस बात का पता तब चला जब Spicejet flight बेंगलुरू एयरपोर्ट पर पहुंची। यह घटना मंगलवार 16 जनवरी की है जब स्पाइसजेट का विमान मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी। 

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

प्रवक्ता ने दी जानकारी

बताते चलें कि Spicejet के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है कि एक यात्री बाथरूम में एक घंटे के लिए फंस गया था। बाथरूम का दरवाजा ठीक से काम नहीं कर रहा था इसलिए पीड़ित यात्री अंदर ही फंस गया था। लैंडिंग के बाद इंजीनियर ने दरवाजा खोला। एयरलाइन ने कहा है कि पीड़ित यात्री को रिफंड दिया जाएगा।

 

Share:

Comments

Leave a comment