दिल्ली में SpiceJet की फ्लाइट की Emergency Landing. पटना के लिए भर चुका था उड़ान, हवा में हुई गड़बड़ी.

Lov Singh23 October 20251 min read44 viewsIndia

दिल्ली से पटना जा रही SpiceJet की फ्लाइट SG 497 को गुरुवार सुबह टेकऑफ़ के कुछ ही मिनट बाद आपात सुरक्षा प्रक्रिया के तहत दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लाना पड़ा। उड़ान सुबह 9:41 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी, लेकिन क्रू को संभावित तकनीकी गड़बड़ी का संदेह होने पर पायलट ने एहतियातन रिटर्न का फैसला लिया।


✈️ तकनीकी जांच जारी, Boeing 737 विमान ग्राउंडेड

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

यह फ्लाइट Boeing 737-8A विमान से संचालित हो रही थी। एयरलाइन के अनुसार:

  • विमान को ग्राउंड कर दिया गया है

  • डिटेल्ड टेक्निकल इंस्पेक्शन चल रहा है

  • यात्रियों को भेजने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है

एयरलाइन ने कहा कि यात्री सुरक्षित हैं और सभी प्रक्रियाएं मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार की गईं।


⚠️ दो महीने में दूसरी तकनीकी घटना

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब सिर्फ दो महीने पहले भी स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को मिड-एयर तकनीकी दिक्कत के कारण स्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। उस फ्लाइट में 205 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे।

Share:

Comments

Leave a comment