एसएसबी ने 7.62 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार

अररिया में एसएसबी की टीम ने गश्त के दौरान एक नेपाली नागरिक को 7.62 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

Aanya1 November 20261 min read0 viewsIndia
एसएसबी ने 7.62 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार

अररिया: एसएसबी 52वीं बटालियन की टीम ने रविवार तड़के एक विशेष गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति के पास से 7.62 ग्राम स्मैक बरामद हुई है।

एसएसबी 52वीं बटालियन के कमांडेंट मितुल कुमार ने बताया कि बाह्य सीमा चौकी मजरख की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान आरोपी स्मैक की पुड़िया लेकर सीमा पार कर नेपाल जाने की फिराक में था, तभी टीम ने उसे धर दबोचा।

कमांडेंट के मुताबिक गिरफ्तार नेपाली नागरिक से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्मैक बेचने वाले व्यक्ति के बारे में एसएसबी अधिकारियों को जानकारी दी है।

पकड़े गए तस्कर और जब्त की गई स्मैक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिकटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment