Suzlon और IDEA का शेयर बेच कर निकल जाने वालों को मुनाफ़ा. लालच रखने वालों के डूब गये करोड़ों

Lov Singh8 June 20231 min read18 viewsFinance

कल के शेयर बाजार में सुजलॉन के शेयर में काफी शानदार प्रॉफिट लोगों को मुहैया कराया. अब आलम ऐसा हुआ कि कल देखते ही देखते लोगों ने 16% तक कमा लिए लेकिन आज सुजलॉन कंपनी के शेयर प्रॉफिट बुकिंग का शिकार हो गया.

Suzlon Energy profit booking के वजह से गिरा धड़ाम

सुजलॉन एनर्जी के शेयर आज देखते ही देखते हैं 8% तक टूट गए. शेयर बाजार में आज जमकर लोगों ने प्रॉफिट बुकिंग किया है जिसके बाद सुजलॉन के शेयर में भी अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है.

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

जिन लोगों ने कल के भाव में कल ही बेचकर से निकल गए उन लोगों का ही फायदा हुआ बल्कि आज शेयर रखने वाले लोग कल के मुकाबले लगभग 8% तक अपना वैल्यू गवाँ चुके हैं।

IDEA का भी शेयर रखने वाले लोगों के लिए कुछ ऐसा ही आज का दिन रहा है। कल जहां एक तरफ आइडिया के शेयर ने लगभग 8% तक का उछाल दिया वही आज अपने निवेशकों को इस शेयर में 4% कंगाल कर दिया है।

पूरा शेयर बाजार आज अच्छी शुरुआत के बाद लाल निशान में ट्रेड करने लगा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा एलान किए गए नए रेपो रेट के ऊपर फैसले का असर बाजार में देखा जा रहा है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है जिसके वजह से अब ब्याज दर ना बड़ी हैं और ना घटी हैं।

Share:

Comments

Leave a comment