Suzlon intraday में चढ़ा 6% से ज़्यादा. निवेशक बाज़ार खुलने के साथ गदगद. RPOWER, JPPOWER भी जा रहा ऊपर

Lov Singh28 June 20232 min read4 viewsFinance

Suzlon Share today. नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी सुजलॉन एनर्जी कैसे और लगातार चर्चा में है. विशेषज्ञों ने इसके टारगेट को ₹17 तथा ₹19 के साथ-साथ ₹30 तक का अंदाजा बताया है. आज 28 जून को बाजार की शुरुआत होने के साथ यह सुजलॉन एनर्जी के शेयर 6.43% चढ़ गए हैं. 90 पैसे के उछाल के साथ ही कंपनी के शेयर मौजूदा समय में 14.90 रुपए पर ट्रेडिंग कर रहे हैं.

सुजलॉन एनर्जी के स्टॉक में अपवर्ड ट्रेंड देखा जा रहा है और इसके शेयर में और तेजी होने की संभावना है. शेयर का 52 सप्ताह का ऊंचा स्तर 15.75 रहा है वही इसका निचला स्तर 5.42 रहा है. शेयर के अपवर्ड ट्रेंड को देखते हुए अंदाजा जताया जा रहा है कि यह शेयर आज ₹15 के आंकड़े को पार कर सकता है.

RPOWER के शेयर भी ऊपर चढ़े

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

शेयर बाजार में सुजलॉन एनर्जी के साथ-साथ आज रिलायंस पावर (RPOWER) के भी शेयर चढ़े हैं. सकारात्मक शुरुआत के साथ है रिलायंस एनर्जी के शेयर आज 14.40 रुपए पर ट्रेडिंग कर रहे हैं.

Voda-Idea के शेयर गिरे

Vodafone-idea के शेयर में आज शुरुआती गिरावट देखी गई है और 1.6% की गिरावट के साथ यह शेयर 7.5 रुपए पर ट्रेडिंग कर रहा है.

JPPOWER के शेयर गये ऊपर

JPPOWER भी एनर्जी सेक्टर में अभी काफी एक्टिव स्टॉक है. विशेषज्ञों के द्वारा इसके टारगेट कीमत को ऊपर करने की वजह से शेर में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी बनी हुई है पिछले 1 महीने में कंपनी के शेयर में 9% से ज्यादा के मुनाफे दिए हैं. इस शेयर में भी आज अपवर्ड ट्रेंड सुजलॉन एनर्जी के जैसे ही देखी जा रही हैं.

Share:

Comments

Leave a comment