TATA Nexon EV: अगर आप अप्रैल 2024 वाले महीने में इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। अप्रैल 2024 में टाटा नेक्सन ईवी (TATA Nexon EV) के MY2023 स्टॉक पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है।

Nexon EV Price Reduced
Nexon EV Dashboard

TATA Nexon EV: 50,000 रुपये तक मिलेगा डिस्काउंट

  • ग्रीन बोनस के रूप में कैश डिस्काउंट
  • MY2023 स्टॉक पर ₹50,000 तक डिस्काउंट
  • MY2024 स्टॉक पर कोई डिस्काउंट नहीं

कंपनी के कई डीलरशिप MY2023 वाली Nexon EV पर ₹50,000 ग्रीन बोनस के रूप में डायरेक्ट कैश डिस्काउंट दे रहे हैं। यह सिर्फ उन इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए ही वैलिड है, जो सितंबर 2023 से लेकर दिसंबर 2023 के बीच की है। लेकिन MY2024 नेक्सन इलेक्ट्रिक पर इस महीने कोई भी डिस्काउंट नहीं है।

TATA Nexon EV

रेंज, वेरिएंट और कीमत:

  • 2 वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं
  • मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज वेरिएंट
  • मीडियम रेंज में 325 Km की रेंज
  • लॉन्ग रेंज में 465 Km की रेंज
  • 7.2 किलोवाट AC चार्जर स्टैंडर्ड
  • कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू

इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में 2 वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं, मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज। मीडियम रेंज में 325 किलोमीटर की रेंज मिलेगी और लॉन्ग रेंज में 465 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। दोनों वर्जन में 7.2 किलोवाट AC चार्जर स्टैंडर्ड मिलेगा। इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की प्राइस रेंज 14.49 लाख से लेकर 19.29 लाख के बीच में।

TATA Nexon EV

जरूरी सूचना: यह डिस्काउंट सिटी-टू-सिटी, लोकेशन, वेरिएंट, कलर और दूसरे कई फैक्टर पर डिपेंड करेगा। इसके बारे में और अधिक जानने के लिए आप अपने नजदीकी टाटा ऑथराइज्ड डीलरशिप से कांटेक्ट करें।