Tesla बिकेगा India में. राज्य सरकार देंगे पूरा छूट, केंद्र ने राज्य को दिया नया नियम. मज़ा आ जाएगा इलेक्ट्रिक गाड़ी वालों को

Lov Singh7 June 20232 min read34 viewsIndia

कुछ समय पहले टेस्ला के अधिकारियों ने भारत का दौरा किया था और यह कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही टेस्ला कंपनी भारत में अपना पैर जमाना शुरू कर सकता है. अब इस बाबत केंद्र सरकार के तरफ से राज्य सरकार के लिए नए नियम जारी कर दिए गए हैं.

राज्य सरकारें देंगी पूरा छूट

केंद्र सरकार की अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला को फिलहाल कोई रियायत देने की मंशा नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि राज्य सरकारें अपनी तरफ से छूट देने के लिए स्वतंत्र हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि टेस्ला भारतीय बाजार में कदम रखने को लेकर दिलचस्पी दिखा रही है और वह लंबी अवधि में यहां पर एक पूरी आपूर्ति श्रृंखला तैयार करने की संभावना तलाश रही है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

टेस्ला के अधिकारी सरकारी विभागों से कर रहे हैं बातचीत

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी टेस्ला के प्रतिनिधियों ने मई में भारत का दौरा कर कई सरकारी विभागों के साथ बातचीत की थी। सूत्र ने कहा, हमने अपने स्तर पर यह साफ कर दिया है कि आयात हमारी वरीयता में नहीं है।

कंपनी भारत में ही करेगी निर्माण

कंपनी पूरी आपूर्ति श्रृंखला बनाने को लेकर बड़ी चर्चा कर रही है। केंद्र की तरफ से किसी रियायत के बारे में पूछे जाने पर कहा, सरकार फिलहाल किसी भी तरह की छूट के बारे में नहीं सोच रही है। राज्यों का मामला अलग है। राज्य एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और उनमें से कोई रियायत की पेशकश कर सकता है।

टेस्ला केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए ही फेमस नहीं है बल्कि अपने फीचर के वजह से काफी मशहूर है. टेस्ला हर तरीके से अब तक के उपलब्ध सारे इलेक्ट्रिक वाहनों में आगे हैं. यह गाड़ी अपने से चलने की क्षमता रखता है और साथ ही साथ इस फीचर के वजह से विश्व भर में लोगों का पसंदीदा गाड़ी है.

Share:

Comments

Leave a comment