सरकारी कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी 30-30 लाख रुपए, गैंग का हुआ पर्दाफाश

Lov Singh1 January 20231 min read36 viewsIndia

सरकारी कॉलेज दिलाने के नाम पर ठगी

छात्रों को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को दो महिलाओं समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने Sector 63 में ‘career junction’ के नाम से ऑफिस भी खोल रखा था। इसी ऑफिस से पीड़ितों को संपर्क किया जाता था और फ्रॉड किया जाता था।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

तीन आरोपी गिरफ्तार

बताते चलें कि पुलिस ने बताया है कि आरोपी पीड़ितों से सीट कन्फर्म करने के लिए ₹15 से लेकर ₹30 lakh रुपए मांगा करते थे। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है लेकिन मास्टरमाइंड Vijender अभी फरार है। आरोपी Taskeer Ahmad Khan, Hritik Singh और Vaishali Pal ग्रेजुएटेड हैं जो कंपनी में “human relations manager” और “admission consultants” के तौर पर काम करते थे।

लाखों की करते थे डिमांड 

जो छात्र NEET में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते थे उन्हें सीट दिलाने के नाम पर संपर्क किया जाता था और लाखों का डिमांड किया जाता था। अनुपम ने सबसे पहले लोगों को प्राइवेट कॉलेज का लालच देना शुरू किया लेकिन जब अधिक स्टूडेंट्स नहीं आए तो उन्होंने सरकारी कॉलेज का लालच देना शुरू कर दिया। मामले की जांच जारी है।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment