Hyundai Creta से लेकर TATA Nexon तक, Top 3 SUVs जो सबसे ज्यादा बिकी है जून 2023 में

Mohd. Irfan6 July 20232 min read21 viewsIndia

Top 3 SUVs: इंडियन कार मार्केट में जून 2023 वाले महीने में जितनी भी टोटल SUV गाड़ियां बिकी हैं, उनकी सेल रिपोर्ट बाहर निकलकर आ गई है और जून 2023 वाले महीने में इंडियन कार मार्केट में टोटल 1,01,686 यूनिट बिके हैं. इस आर्टिकल में जून 2023 वाले महीने में टॉप 3 सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV की सेल के बारे में बताया गया है।

Top 3 SUVs जो सबसे ज्यादा बिकी है जून 2023 में

1. पहले नंबर पर हुंडई क्रेटा SUV है

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

हुंडई कंपनी की इस SUV के जून 2023 वाले महीने में टोटल 14,447 यूनिट बिके हैं. अगर इस गाड़ी को जून 2022 वाले महीने से कंपेयर करे, तो जून 2022 वाले महीने में इस गाड़ी के 13,790 यूनिट बिके थे. 657 यूनिट का इजाफा देखने के लिए मिला है  इस गाड़ी की सेल में ईयर-ओवर-ईयर।

Hyundai Creta facelift

2. दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सॉन SUV है

टाटा कंपनी की इस गाड़ी के जून 2023 वाले महीने में टोटल 13,827 यूनिट बिके हैं. अगर इस गाड़ी को जून 2022 वाले महीने से कंपेयर करे, तो जून 2022 वाले महीने में इस गाड़ी के 14,295 यूनिट बिके थे. -468 यूनिट का डिक्लाइन देखने के लिए मिला है इस गाड़ी की सेल में ईयर-ओवर-ईयर।

TATA Nexon

3. तीसरे नंबर पर हुंडई वेन्यू SUV है

इस लिस्ट में यह हुंडई कंपनी की दूसरी गाड़ी है. इस गाड़ी के जून 2023 वाले महीने में टोटल 11,606 यूनिट बिके हैं. अगर इस गाड़ी को जून 2022 वाले महीने से कंपेयर करे, तो जून 2022 वाले महीनों में इस गाड़ी में 10,321 यूनिट बिके थे. 1285 यूनिट का इजाफा हुआ है इस गाड़ी की सेल में ईयर-ओवर-ईयर।

New Hyundai Venue

Share:

Comments

Leave a comment