60 हज़ार रुपये के रेंज में हैं यह पावरफुल इंजन और 80 के माईलेज वाले Bike. सब करते हैं भरोसा

Lov Singh3 February 20232 min read30 viewsExtra

जब भारत में मोटरसाइकिल खरीदने की बात आती है तो दो सबसे लोकप्रिय विकल्प Hero Splendor और Honda Shine को सबसे बेहतर माना जाता हैं। दोनों बाइक्स को दमदार इंजन और कम बजट के अंदर एक बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है जहां यह आजकल मिडिल क्लास लोगों के लिए सबसे पहली पसंद बन चुकी हैं। ऐसे में यदि आप भी हाल फिलहाल में इन दोनों बाइक्स में से किसी एक का चयन करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए सही है क्योंकि इसमें हम आपको हीरो स्प्लेंडर और होंडा शाइन के बीच फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस के बीच अंतर करके बताएंगे।

 

कीमत

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

हीरो स्प्लेंडर और होंडा शाइन दोनों की कीमत मध्यम बजट रेंज के अंदर आती है जिसमें हीरो स्प्लेंडर की कीमत लगभग ₹60,000 से शुरू होती है और होंडा शाइन की कीमत लगभग ₹70,000 से शुरू होती है। दोनों बाइक्स अपने कम कीमत टैग और बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती हैं जिसमें यदि कीमत की बात करें तो हीरो स्प्लेंडर होंडा शाइन से थोड़ी सस्ती है।

 

फीचर्स

Hero Splendor मैं कंपनी में बेहतरीन फीचर्स का इस्तेमाल किया है जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक स्टार्ट और अलॉय व्हील शामिल हैं। वहीं Honda Shine में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कंफर्ट सीट और साइलेंट स्टार्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दोनों बाइक्स टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर रियर सस्पेंशन से भी लैस हैं।

 

इंजन परफॉर्मेंस और माइलेज

Hero Splendor में 97.2cc का इंजन है जो 8.2 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दूसरी ओर Honda Shine में 124.7cc का इंजन है जो 10.3 bhp की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जनरेट करताहै। हीरो स्प्लेंडर 57 किलोमीटर से 81 किलोमीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है वही हौंडा शाइन 50 किलोमीटर से 65 किलोमीटर का माइलेज देती है।

Share:

Comments

Leave a comment