Toyota Hilux पर 6 से 8 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है, डिस्काउंट के साथ डायरेक्ट शोरूम से खरीदें

Mohd. Irfan29 June 20231 min read1 viewsIndia

Toyota Hilux: अगर आप टोयोटा कंपनी का हाईलक्स पिकअप ट्रक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि इस पिकअप ट्रक पर 6 से 8 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है, कुछ डीलर ने इस बात की पुष्टि की है कि हिलक्स पर मिनिमम डिस्काउंट लगभग 6 लाख रुपये है, लेकिन कुछ आउटलेट इन्वेंट्री के आधार पर हाइयर वेरिएंट पर 8 लाख रुपये तक की छूट दे रहे हैं।

Toyota Hilux की कीमत 30.40 लाख से शुरू होती है

इस पिकअप ट्रक की कीमत बेस वेरिएंट के लिए 30.40 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 37.90 लाख से शुरू होती है। इस पिकअप ट्रक में 2755cc का इंजन ऑफर किया जाता है टोयोटा कंपनी की तरफ से और 201bhp की पावर मिलती है। यह पिकअप ट्रक मैनुअल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जाता है।

यह पिकअप ट्रक सिर्फ 2 वेरिएंट में अवेलेबल हैं

यह पिकअप ट्रक सिर्फ डीजल फ्यूल टाइप में ही आता है और इस पिकअप ट्रक में फाइव-सीटर सिटिंग कैपेसिटी है। अभी इंडियन मार्केट में यह पिकअप ट्रक सिर्फ 2 वेरिएंट में अवेलेबल हैं, पहला स्टैंडर्ड और दूसरा हाई और यह पिकअप ट्रक 5 मोनोटोन कलर ऑप्शन में अवेलेबल हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment