IndiGo फ्लाईट में हंगामा, मुख्यमंत्री के सीट पर बैठ गई महिला, कहा इस सीट से नहीं उठूंगी

Lov Singh20 January 20231 min read25 viewsIndia

महिला त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के सीट पर आकर बैठ गई थी

बुधवार को इंडिगो की फ्लाइट नंबर-6 E-5022 में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला। एक महिला त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के सीट पर आकर बैठ गई और फिर वहां से उठने का नाम नहीं ले रही थी। महिला को जब यह बताया गया कि यह मुख्यमंत्री की सीट है और उसे उठ जाना चाहिए तब भी उस पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा। बड़ी मशक्कत के बाद महिला को मनाया जा सका। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

निर्धारित सीट के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उस पर एक महिला बैठी थी

दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट के टी-3 से त्रिपुरा के अगरतला जाने के लिए मुख्यमंत्री माणिक साहा तैयार थे। इनके साथ दो वरिष्ठ आईएएस ऑफिसर भी थे। जब वह मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित सीट के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उस पर एक महिला बैठी है। फिर से बोर्डिंग पास चेक कर यह पुष्टि की गई कि महिला की मुख्यमंत्री की सीट पर बैठी है।

कहा मुख्यमंत्री हैं तो क्या, मैं सीट से नहीं उठूंगी! 

अधिकारियों समेत सभी ग्रुप मेंबर्स ने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन महिला उस सीट से उठने के लिए तैयार नहीं थी। जब महिला को बताया गया कि यह मुख्यमंत्री की सीट है तब उसने कहा कि तो क्या हुआ? मैं इस सीट से नहीं उठूंगी। इस कारण फ्लाइट में काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में महिला को पुलिस के हवाले करने की बात कही गई तब जाकर वह मानी। महिला का टिकट इकॉनमी क्लास का था लेकिन वह बिजनस क्लास में मुख्यमंत्री वाले सीट पर आकर बैठ गई थी।

Share:

Comments

Leave a comment