SAUDI : अवैध काम करते दो प्रवासियों की गिरफ्तारी, सरकारी प्रतिबंध के बाद भी किया उल्लंघन

Satyam Kumari24 January 20241 min read1 viewsSaudi

दो प्रवासियों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्यवाही

सऊदी में दो प्रवासियों को अवैध काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दो बांग्लादेशी नागरिकों को Eastern Province के Jubail governorate में अवैध तरीके से 47 endangered blacktip reef sharks को बेच रहे थे। इन आरोपियों पर Environmental Law और उसके रेगुलेशन के उल्लंघन का आरोप है। 

बताते चलें कि blacktip reef sharks एक endangered प्रजाति है जिसका शिकार करना या उसे बेचना कानूनन अपराध है। ऐसी स्थिति में कोई भी प्रवासी नियमों का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाती है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

यह कहा गया है कि अधिकारियों के संयुक्त प्रयास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। Saudi Special Forces for Environmental Security (SFES) ने National Centre for Wildlife के साथ मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की है और लोक अभियोजन भेज दिया है। दोनों बांग्लादेश के रहने वाले हैं।

ब्लैकटिप शार्क हंटिंग के लिए SR40,000 का जुर्माना तय किया गया है। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो मक्का, रियाद और ईस्टर्न प्रोविंस में इसकी जानकारी 911 और बाकी इलाकों में इसकी जानकारी 999 और 996 पर दें।

 

Share:

Comments

Leave a comment