खाड़ी देश से आए दो यात्रियों पर आरोप, बैग में मिला लाखों का सोना, छुपा रखा था चॉकलेट के अंदर

Satyam Kumari3 May 20231 min read1 viewsIndia

कस्टम अधिकारियों ने दो यात्रियों को पकड़ा

एक बार फिर से खाड़ी देश से भारत में तस्करी का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हैदराबाद कस्टम अधिकारियों ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2 यात्रियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया है।

बताते चलें कि यह घटना मंगलवार की है। सुबह करीब 8:00 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई फ्लाइट से आए 2 यात्रियों को रोकने के बाद उनकी तलाशी ली गई। हैदराबाद कस्टम की Customs Air Intelligence team ने जांच की।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

आरोपियों के पास से जो सोना बरामद किया गया है उसका वजन 269 gm है जिसकी कीमत Rs165,000 रुपए है।

चॉकलेट के अंदर छुपा रखा था सोना

कस्टम अधिकारियों ने जब यात्रियों का बैग चेक किया तो उसमें से भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया। Chocolate covers के अंदर सोनाको छुपाकर रखा गया था। बॉक्स में 13 छोटी-छोटी सोने के टुकड़े मिले जिन्हें चॉकलेट के अंदर छुपाया गया था।

आरोपी खाड़ी देश से आया था। यह मामला नया नहीं है पहले भी कई आरोपी खाड़ी देश से सोने की तस्करी की कोशिश कर चुके हैं।

Share:

Comments

Leave a comment