UAE में फिर भारतीय प्रवासी की दुर्घटना में मौत, 41 पैसेंजर वाली गाड़ी हुई क्रैश

रास अल खैमाह में 41 यात्रियों वाली बस ट्रक से टकराई, हादसे में भारतीयों सहित 13 लोगों की जान गई। दुबई भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की।

Vandana Upadhyay24 November 20262 min read0 viewsUAE
UAE में फिर भारतीय प्रवासी की दुर्घटना में मौत, 41 पैसेंजर वाली गाड़ी हुई क्रैश

रास अल खैमाह (UAE): संयुक्त अरब अमीरात में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय प्रवासियों समेत 13 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को अल वतन रोड पर हुआ, जहां 41 यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

जानकारी के मुताबिक, वह ट्रक मैकेनिकल खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में 14 अन्य यात्री घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने पुष्टि की है कि मृतकों में भारतीय नागरिक शामिल हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सहायता के लिए दूतावास ने 800-46342 नंबर पर 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर पहचान उजागर नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में केरल के भारतीय प्रवासी हो सकते हैं, जो वीजा संबंधी काम से ओमान जा रहे थे। बताया गया है कि बस का मालिक भी केरल का ही रहने वाला है।

राहत और बचाव कार्य में अल मुनई कॉम्प्रिहेंसिव पुलिस स्टेशन, रास अल खैमाह पुलिस सर्च एंड रेस्क्यू, हट्टा पुलिस, दुबई एम्बुलेंस और दुबई व कादरा के सिविल डिफेंस की टीमों ने हिस्सा लिया।

यूएई आंतरिक मंत्रालय ने इस दुर्घटना की औपचारिक जांच शुरू कर दी है और मामले को कानूनी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। भारतीय राजनयिक मिशन मृतकों की पहचान, शवों को वापस भेजने और घायलों की सहायता के लिए यूएई अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

यह हादसा उस समय हुआ है जब हाल ही में 12 नवंबर 2026 को फुजैराह की शेख खलीफा बिन जायद रोड पर एक और बड़ा हादसा हुआ था। उस दुर्घटना में चार भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हुई थी और 30 लोग घायल हुए थे। UAE में फिर भारतीय प्रवासी की दुर्घटना में मौत की यह खबर ने एक बार फिर प्रवासियों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी है।

Share:

Comments

Leave a comment