रियाद एयरपोर्ट पर हूती हमला: UAE ने कड़ी निंदा की, सऊदी अरब के साथ एकजुटता

रियाद: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती समूह के हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। यूएई के विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक इस एयरपोर्ट हमले में 12 लोगों की जान चली गई, जबकि सैकड़ों नागरिक घायल हुए हैं।
बयान में इस हमले को सऊदी अरब की संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया गया है। मंत्रालय ने साफ कहा कि ऐसे हमले किंगडम की सुरक्षा और स्थिरता के लिए सीधा खतरा हैं।
किन देशों के नागरिकों की गई जान
मृतकों में चार सऊदी नागरिक शामिल हैं। बाकी मौतें अलग-अलग देशों के लोगों की हुई हैं, जिनमें मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फिलिस्तीन, सूडान, अमेरिका और बांग्लादेश के निवासी शामिल हैं। कई देशों के लोगों के इस हमले में प्रभावित होने से यह घटना सिर्फ सऊदी अरब तक सीमित नहीं रह जाती।
- मृतकों की कुल संख्या: 12
- इनमें चार सऊदी नागरिक
- अन्य मृतक मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, फिलिस्तीन, सूडान, अमेरिका और बांग्लादेश से
- सैकड़ों नागरिक घायल
यूएई ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और शोक व्यक्त किया है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई है।
सऊदी अरब की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए किंगडम जो भी कदम उठा रहा है, यूएई ने उनका पूरा समर्थन करने का वादा किया है। बयान में दोनों देशों के बीच एकजुटता को फिर से दोहराया गया है।