UAE : नौकरी के लिए सुनहरे अवसर वाले मैसेज से सावधान, ठगों के खिलाफ पुलिस ने जारी की चेतावनी

Satyam Kumari26 May 20231 min read19 viewsUAE

नौकरियों के अवसर के नाम पर ठगी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात में नौकरियों के अवसर के लिए कई तरह के विज्ञापन सामने आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में अगर किसी नौकरी का विज्ञापन आपके पास पहुंचता है तो आपको उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए।

ताजा मामलों में कई लोगों के साथ नौकरी के नाम पर ठगी की घटनाएं सामने आई हैं। वैसे भी अगर आप वीजा, पासपोर्ट और यात्रा में खर्च करके जब मन में नौकरी की उम्मीद लेकर अरब पहुंचे और आपको धोखाधड़ी का पता चले इससे अच्छा है कि पहले ही इसकी सत्यता जांच लें।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

सभी राष्ट्रीयता के लोगों को नौकरी देने के अवसर की क्या है सच्चाई?

Ajman पुलिस के द्वारा एक स्पष्टीकरण जारी कर इस मामले में जानकारी दी गई है। पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर नौकरी से लेकर एक अफवाह तेजी से फैल रही है। इस वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि पुलिस सभी राष्ट्रीयताओं के लोगों के लिए रोजगार के अवसर दे रही है।

पुलिस ने इस मैसेज को बताया झूठा

पुलिस ने कहा है कि नौकरी के लिए वायरल हो रही यह खबर झूठी हैं। पुलिस के द्वारा नौकरी के ऐसे कोई भी अवसर लोगों के लिए नहीं दिया जा रहा है। किसी तरह की खबर के लिए हमेशा आधिकारिक सूत्रों का भरोसा करें।

 

Share:

Comments

Leave a comment