UAE से भारत समेत इन देशों के लिए फ्लाइट टिकट किराए में 150 फीसदी की होगी वृद्धि, कामगारों के लिए मुश्किल, जानिए क्या है वजह

Lov Singh24 January 20231 min read36 viewsIndia

किराए में 150 फीसदी तक की बढ़ोतरी

संयुक्त अरब अमीरात से भारत, पाकिस्तान, GCC और दूसरे Middle Eastern देशों के लिए किराए में 150 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। कहा गया है कि इस दौरान Eid Al Fitr के कारण किराए में बढ़ोतरी हो जायेगी। त्योहार के कारण लोगों में टिकट की डिमांड अच्छी होगी जिसके कारण उन्हें फ्लाइट की टिकट में बढ़ोतरी हो सकती है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

दोगुने से अधिक कीमत देना पड़ सकता है

बताते चलें कि संयुक्त अरब अमीरात में ट्रैवल एजेंट ने कहा है कि यात्री अगर अरब से अपने घर यात्रा का विचार कर रहे हैं तो उन्हें तुरंत टिकट बुक कर लेना चाहिए। अगर अपने परिवार के साथ यात्रा का विचार है तो जल्द ही बुकिंग कर सकते हैं वरना बाद में दोगुने से अधिक कीमत देना होगा। ट्रैवल एजेंट का कहना है कि भारत समेत सभी खाड़ी देशों के लिए यूएई से यात्रा के लिए टिकट की मांग चरम पर होगी। इस दौरान लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाना पसंद करते हैं।

अभी ही टिकट बुक करने की सलाह दी गई

कहा गया है कि Kerala, Lucknow, Delhi, Dhaka, Colombo, Mumbai, कराची और लाहौर समेत कई स्थानों के लिए टिकट में डिमांड के कारण कीमतें दोगुनी से अधिक हो जाएंगी। इसलिए अगर आप टिकट बुक करना चाहते हैं तो अभी ही कर लें वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment