INDIA TRAVEL : फ्यूल चार्ज हटने के बाद FLIGHT TICKET में आएगी भारी गिरावट, आवागमन होगा आसान

Satyam Kumari7 January 20241 min read2 viewsUAE

आवागमन हो जायेगा आसान

यूएई और भारत में आवागमन अब बेहद ही आसान होने वाला है। दरअसल, Indian low-cost airline IndiGo के द्वारा हाल ही में एक नई जानकारी अपडेट की गई है जिसमें कहा गया है कि फ्यूल चार्ज को हटा दिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि फ्यूल चार्ज हटने के बाद फ्लाईट टिकटों में काफी कमी आयेगी। 

बताते चलें की टूरिज्म अधिकारियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फ्यूल चार्ज के हटने से दिल्ली, मुंबई और केरल जैसे शहरों में फ्लाइट की कीमतों में Dh400 तक की कमी आयेगी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

बजट एयरलाइन ने की घोषणा

गुरुवार को इंडिगो एयरलाइन ने इस बात की जानकारी दी थी कि Aviation Turbine Fuel (ATF) prices को अब हटा लिया जाएगा। एयरलाइन ने प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी है और साथ में यह भी कहा है कि आगे की जानकारी दी जाएगी। Airline इंडिगो ने अक्टूबर 2023 में ही सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान फ्यूल चार्ज को इंट्रोड्यूस किया था।

Share:

Comments

Leave a comment