दुबई से आए यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय के बजाए घरेलू आगमन द्वार पर उतारा गया, सुरक्षा में बड़ी चूक

Satyam Kumari3 December 20231 min read1 viewsIndia

बड़ी संख्या में भारतीय कामगार करते हैं काम

खाड़ी देशों में आवागमन करने वाले भारतीयों के लिए एयरलाइन के द्वारा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जाती है। लेकिन कई बार इन सुविधाओं में लापरवाही भी सामने आती है। इसी तरह के एक लापरवाही सामने आई है जिसमें दुबई से नई दिल्ली आए यात्रियों को घरेलू आगमन द्वार पर उतार दिया गया है।

इस बात की जानकारी दी गई है कि दुबई से नई दिल्ली उतरे कई यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय आगमन के स्थान पर घरेलू आगमन द्वार पर उतार दिया जाएगा। यह घटना 30 नवंबर को हुई थी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

X पर जारी किया गया अलर्ट, बताया सुरक्षा में बड़ी चूक

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार कई यात्रियों ने इस बारे में शेयर किया है। यात्रियों ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक करार दिया है। विदेश से आने वाले यात्रियों को घरेलू आगमन द्वार के पास ही छोड़ दिया गया है। पहले भी इस तरह के कई मामले हो चुके हैं।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment