UAE में सरकार का नया ऐलान, 5 साल के लिए सुकुक जारी, आम लोग भी कर सकेंगे निवेश.

Aanya17 September 20262 min read27 viewsUAE
UAE में सरकार का नया ऐलान, 5 साल के लिए सुकुक जारी, आम लोग भी कर सकेंगे निवेश.

यूएई के वित्त मंत्रालय ने सॉवरेन रिटेल टी-सुकुक प्रोग्राम के तहत दूसरे सुकुक जारी करने का बड़ा ऐलान किया है। इस नई योजना की अवधि 5 साल रखी गई है और इसमें देश के नागरिकों के साथ-साथ वहां रहने वाले सभी निवासी भी आसानी से हिस्सा ले सकते हैं। इस कदम का मुख्य उद्देश्य इस्लामिक फाइनेंस के क्षेत्र में यूएई को दुनिया भर में एक बड़ा केंद्र बनाना है और साथ ही आम लोगों को बचत करने के लिए बढ़ावा देना है।

निवेश की पूरी जानकारी और शर्तें

इस योजना में निवेश करने के लिए कम से कम AED1,000 की रकम तय की गई है, जिससे आम लोग भी इसमें आसानी से जुड़ सकें। यह पूरी तरह से यूएई सरकार द्वारा समर्थित है और इस्लामिक शरिया के नियमों के अनुसार काम करती है। मंत्रालय ने इसके लिए दुबई फाइनेंशियल मार्केट यानी DFM, नैस्डैक दुबई और कई प्रमुख बैंकों के साथ मिलकर काम किया है ताकि लोगों को डिजिटल तरीके से निवेश करने में कोई परेशानी न हो। निवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस सुकुक को नैस्डैक दुबई के सेकेंडरी मार्केट में ट्रेडिंग के लिए लिस्ट किया जाएगा।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

अधिकारियों का क्या कहना है

वित्तीय मामलों के राज्य मंत्री Mohamed bin Hadi Al Hussaini ने बताया कि इस प्रोग्राम से समाज के हर वर्ग को सीधे सरकार समर्थित निवेश साधनों तक पहुंच मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दूसरे चरण से देश के भीतर पूंजी बाजार को मजबूती मिलेगी और यूएई दिरहम में डिब्ट मार्केट का दायरा बढ़ेगा। मंत्रालय निवेशकों की सुविधा और लिक्विडिटी बनाए रखने के लिए लगातार वित्तीय साझेदारों के संपर्क में है।

कहा और कैसे कर सकते हैं आवेदन

यदि आप इसमें आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। आप DFM eIPO प्लेटफॉर्म, iVestor ऐप, डीएफएम ऐप या फिर सरकार द्वारा मंजूर किए गए बैंकों के डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में Emirates NBD मुख्य बैंक के रूप में काम कर रहा है। इसके अलावा Emirates Islamic, अबू धाबी इस्लामिक बैंक, अजमान बैंक, मशरेक, अबू धाबी कमर्शियल बैंक और फर्स्‍ट अबू धाबी बैंक भी इसमें शामिल हैं।

पिछली योजना की सफलता

इससे पहले जो पहला सुकुक जारी किया गया था, उसे लोगों की तरफ से बहुत जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। उस दौरान कुल AED445 million के ऑर्डर मिले थे, जो शुरुआती AED50 million के लक्ष्य से लगभग नौ गुना ज्यादा थे। लोगों की भारी मांग को देखते हुए मंत्रालय ने सुकुक का आकार बढ़ाकर AED100 million कर दिया था। उस समय सामने आए आंकड़ों के मुताबिक कुल मांग का 76% हिस्सा AED10,000 या उससे कम के निवेश के लिए था, जिसमें यूएई के नागरिकों की हिस्सेदारी 72% थी।

Share:

Comments

Leave a comment