UAE Moon Sighting: रमजान का चांद देखने के लिए 17 फरवरी को बैठेगी कमिटी, जानिए कब से शुरू होगा रोजा

Aanya16 February 20262 min read32 viewsExpat Issues

UAE में रमजान के पाक महीने की शुरुआत को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुल्क की Moon-sighting committee मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को शाम 6 बजे बैठक करने जा रही है। यह अहम मीटिंग अबू धाबी के Qasr Al Hosn में होगी, जहाँ चांद दिखने या न दिखने की रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता Emirates Fatwa Council के चेयरमैन शेख अब्दुल्ला बिन शेख महफूज बिन बैया करेंगे। अगर मगहरिब की नमाज के बाद चांद नजर आता है, तो अगला दिन रमजान का पहला दिन माना जाएगा।

🗞️: T20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को पानी पिलाया, 38 रन पर गिरा दिए 4 विकेट, इशान किशन ने मचाया तूफान।

क्या 19 फरवरी से शुरू होगा रमजान?

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

चांद दिखने को लेकर खगोल विज्ञान के जानकारों ने अपनी राय साफ कर दी है। International Astronomy Center और शारजाह एकेडमी के मुताबिक, मंगलवार 17 फरवरी को चांद दिखना खगोलीय रूप से नामुमकिन बताया जा रहा है। इसका कारण सूर्यग्रहण और सूरज ढलने से पहले ही चांद का डूब जाना है। अगर मंगलवार को चांद नहीं दिखा, तो शाबान का महीना पूरे 30 दिन का होगा। ऐसे में रमजान का पहला रोजा गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को शुरू होने की पूरी संभावना है। पड़ोसी मुल्क ओमान ने पहले ही वैज्ञानिक आंकड़ों के आधार पर गुरुवार को रमजान शुरू होने की पुष्टि कर दी है।

ड्यूटी के समय और नियमों में क्या बदला

रमजान के दौरान काम करने वाले लोगों और आम जनता की सुविधा के लिए सरकार ने कई जरूरी नियम लागू किए हैं।

  • प्राइवेट सेक्टर: सभी कर्मचारियों के लिए काम के समय में रोजाना 2 घंटे की कटौती की गई है, चाहे वे मुस्लिम हों या गैर-मुस्लिम।
  • सरकारी दफ्तर: सोमवार से गुरुवार तक सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक काम होगा। शुक्रवार को दफ्तर 12 बजे तक ही खुलेंगे।
  • स्कूल: बच्चों के लिए स्कूल का समय दिन में अधिकतम 5 घंटे रखा गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण 11:30 बजे तक छुट्टी हो जाएगी।
  • महंगाई पर रोक: तेल, चावल, चीनी, दूध और ब्रेड जैसी 9 जरूरी चीजों के दाम बढ़ाने पर सख्त मनाही है। नियम तोड़ने पर दुकानदारों को 1 लाख दिरहम तक का भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।
Share:

Comments

Leave a comment