UAE : कई इलाकों में बारिश की संभावना, NCM ने जारी की चेतावनी

Satyam Kumari26 July 20231 min read31 viewsUAE

सभी नागरिकों सहित वाहन चालकों के लिए मौसम अलर्ट

संयुक्त अरब अमीरात में मौसम को लेकर वाहन चालकों सहित सभी नागरिकों को चेतावनी दी गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि कई इलाकों में बारिश हो सकती है। National Centre of Meteorology (NCM) के द्वारा मौसम को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कहा गया है कि पूरब की तरफ से बदल बनना शुरू हो जायेगा जिसके बाद कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और समय समय पर मौसम साफ होगा। खासकर पश्चिमी इलाकों में धूल के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

इन इलाकों में 48°C तक रहेगा तापमान

इस बात की जानकारी दी गई है कि अबू धाबी के इलाकों में तापमान 48°C हो सकता है। वहीं दुबई में तापमान 45°C तक हो सकता है। Fujairah में मौसम नर्म रहेगा और तापमान 29°C से लेकर 32°C तक हो सकता है। गुरुवार सुबह तक मौसम में नर्मी रहेगी। खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और आवश्यकता न होने पर बाहर न जाएं।

 

Share:

Comments

Leave a comment