UAE और Qatar ने निभाया साथ, बोला नौसैनिक का मौत हमारे लिए भी दुखदायी

संयुक्त अरब अमीरात ने कतर के नौसैनिक लान्स कॉर्पोरल अम्मार यासिर की मौत पर गहरा दुख जताया है और कतर सरकार के साथ एकजुटता जताई है।

Nura Basta24 November 20261 min read0 viewsWorld
UAE और Qatar ने निभाया साथ, बोला नौसैनिक का मौत हमारे लिए भी दुखदायी

अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर के बीच आपसी रिश्तों की गहराई एक बार फिर सामने आई है। UAE ने कतर के एक नौसैनिक की मौत पर गहरा दुख जताते हुए कतर के साथ अपनी एकजुटता जाहिर की है।

एमिरेट्स न्यूज एजेंसी (WAM) के मुताबिक, UAE ने कतर अमीरी नौसेना बल के एक सदस्य की शहादत पर औपचारिक बयान जारी किया है। यह नौसैनिक अपनी सैन्य ड्यूटी निभाते समय शहीद हो गया।

कतर के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि लान्स कॉर्पोरल अम्मार यासिर अराफात मोहम्मद सोमवार, 23 नवंबर 2026 को अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए।

UAE के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस दुखद घटना पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मंत्रालय ने शहीद सैनिक के परिवार, कतर सरकार और वहां की जनता के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट की है।

UAE द्वारा व्यक्त की गई यह संवेदनाएं दर्शाती हैं कि कतर के नौसैनिक की मौत न केवल कतर, बल्कि UAE के लिए भी दुखदायी है और दोनों देश इस कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़े हैं।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin
Share:

Comments

Leave a comment