UAE : इन ड्राइवरों को यातायात जुर्माने में नहीं मिलेगी 50 फीसदी की छूट, जानिए लिस्ट

Satyam Kumari5 March 20231 min read4 viewsUAE

यातायात जुर्माने पर 50 फीसदी छूट की घोषणा

शारजाह में यातायात जुर्माने पर 50 फीसदी छूट की घोषणा की गई है। यह छूट 31 मार्च से पहले किए गए यातायात उल्लंघन पर लागू होगा। शारजाह पुलिस के Traffic and Patrols Department के Traffic Awareness and Media Branch के डायरेक्टर Capt Saud Al Shiba ने कहा है कि लोगों को यह छूट जरूर दी जा रही है लेकिन कुछ ऐसे भी गंभीर उल्लंघन है जिसपर यह छूट लागू नहीं होगा।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

किन यातायात जुर्माने पर नहीं मिलेगी 50 फीसदी की छूट?

इस तरह से वाहन चलाना जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ जाए। शराब पीकर वाहन चलाना, पुलिस से बचने के लिए तेजी से भागना, यातायात नियमों का उल्लंघन कर किसी की जान ले लेना। बिना पंजीकरण के किसी वाहन में बदलाव करना, 80kmph से अधिक वाहन चलाना, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, बिना लाइसेंस के खतरनाक पदार्थ लेकर जाना आदि।

यह कहा जा सकता है कि लोगों के द्वारा इस तरह से वाहन चलाना जिससे अधिक नुकसान हो सकता है या नुकसान होता है तो उसे यातायात जुर्माने से 50 फीसदी की छूट नहीं मिलेगी।

 

Share:

Comments

Leave a comment