UAE : यात्रियों को पहले ही देनी होगी कीमती सामान की डिटेल, भरना होगा ऑनलाईन फॉर्म

Satyam Kumari20 January 20241 min read3 viewsUAE

यूएई आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए जारी किया गया अलर्ट

संयुक्त अरब अमीरात में आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए आईसीपी के द्वारा एक जरूरी जानकारी दी गई है जिसमें कहा गया है कि उन्हें यात्रा के दौरान अपने साथ ले जाने वाले सभी सामान की वैल्यू का पता होना आवश्यक है।

शुक्रवार 19 जनवरी को इस संबंध में Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Ports Security (ICP) के द्वारा यह कहा गया है कि आवागमन के दौरान यात्री के पास अगर Dh60,000 से अधिक कीमत का कैश, ज्वैलरी या कोई भी कीमती सामान है तो उन्हें इसकी डिटेल पहले ही बतानी होगी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

ऑनलाईन डिस्क्लोजर फॉर्म भरकर दे सकते हैं जानकारी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर आपके पास Dh60,000 से अधिक कीमत का कैश, ज्वैलरी या कोई भी कीमती सामान है तो इसकी जानकारी ऑनलाईन डिस्क्लोजर फॉर्म भरकर देना होगा। यात्री यह सारी डिटेल Afseh website – declare.customs.ae, or the ‘Afseh’ mobile app पर भरकर शेयर कर सकते हैं।

https://x.com/UAEICP/status/1747926368078197237?s=20

Share:

Comments

Leave a comment