UAE : मौसम को लेकर NCM का अलर्ट, आंशिक रूप से छाएं रहेंगे बादल

Satyam Kumari2 August 20231 min read25 viewsUAE

(NCM) के द्वारा मौसम चेतावनी दी गई

संयुक्त अरब अमीरात में National Center of Meteorology (NCM) के द्वारा मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह में मौसम गर्म था। बुधवार को सुबह कुछ इलाकों में बारिश हुई और कुछ इलाकों में धूप खिली थी। इस दौरान प्रवासियों समेत निवासियों को सावधान रहने की जरूरत है।

National Center of Meteorology (NCM) के अनुसार आज मौसम नर्म रहेगा। कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है तो कुछ इलाकों में धूप खिली रहेगी।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

आसमान में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है कि Fujairah और पूर्वी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। वहीं Ras Al Khaimah में रहने वाले लोगों ने आज सुबह में बारिश का आनंद लिया। आज सुबह करीब 6 बजे लोगों ने हल्की हल्की बारिश का आनंद लिया।

हवा की बात करें तो 10 –25 km/h की रफ्तार से हवाएं बहती रहेंगी। हवाओ की रफ्तार 35 km/h तक पहुंच सकती है। आज रात में और कल सुबह ह्यूमिडिटी भी बढ़ने की संभावना है। अधिकतम ह्यूमिडिटी 90 per cent तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 49°C तक पहुंच सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment