SAUDI : उमराह परमिट जारी करने की आखिरी तारीख तय, 4 जून के बाद नहीं होगी इजाजत

Satyam Kumari4 June 20231 min read38 viewsSaudi

उमराह परमिट जारी करने की आखिरी तारीख तय

सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने यह घोषणा की है कि रविवार, 15 Dhu Al-Qaadah को उमराह परमिट जारी करने की आखिरी तारीख तय की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब मंत्रालय Hajj 2023 की तैयारियों में व्यस्त है जिसके कारण यह फैसला लिया गया है। बताया गया है कि उमराह परमिट जारी करने की आखिरी तारीख 4 जून तय की गई है

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

अब हज की तैयारियां की जा रही हैं

हज और उमराह मंत्रालय अब हज की तैयारियां कर रहा है जिसके कारण अब उमराह परमिट जारी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा उमराह तीर्थ यात्रियों के प्रस्थान की भी तारीख तय कर दी गई है। उमराह तीर्थ यात्रियों के प्रस्थान की आखिरी तारीख 18 जून तय की जा रही है।

उमराह वीजा पर नहीं कर सकते हैं हज

उमराह तीर्थ यात्रियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें उमराह वीजा पर हज करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा हज और उमराह मंत्रालय ने लोगों को चेतावनी दी है कि हज के लिए पंजीकरण के समय सावधान रहने की जरूरत है।

नकली हज अभियान के तहत लोगों के साथ ठगी की कोशिश की जा रही है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है और उन्हें पंजीकृत वेबसाइट से ही पंजीकरण कराना चाहिए।

 

 

Share:

Comments

Leave a comment