दुबई/UAE में अगर छूट जाए नौकरी तो भी अब वीज़ा के समय तक मिलेगा पैसा/सैलेरी. नया नियम कल से लागू

Lov Singh31 May 20221 min read47 viewsUAE

पूरी खबर एक नज़र,

  • नौकरी खत्म होने के बाद भी मिलेगा पैसा
  • unemployment insurance scheme के तहत फायदा

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

नौकरी खत्म होने के बाद भी मिलेगा पैसा 

विदेश में अगर किसी प्रवासी की किसी कारणवश नौकरी चली जाती है तो उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिर से नौकरी ढूंढने की प्रक्रिया में उसके बचत के पैसे खत्म हो जाते हैं। कभी कभी बचत के पैसे न होने या कम होने की स्थिति में उनकी परेशानी बढ़ जाती है।

कामगारों को अब इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना होगा

संयुक्त अरब अमीरात में कामगारों को अब इस तरह की समस्या का सामना नहीं करना होगा। नए श्रम कानून के मुताबिक अब कामगारों को नौकरी छूट जाने के बाद कुछ समय तक आर्थिक मदद दी जाएगी। कहा गया है कि unemployment insurance scheme के तहत कामगार की नौकरी चले जाने के बाद एक निश्चित अवधि तक आर्थिक मदद दी जाती है जब तक कि वह दूसरी नौकरी नहीं पकड़ लेता है।

इन्हें नहीं मिलेगा फायदा

बताते चलें कि इस स्कीम का फायदा सभी सरकारी और निजी कंपनी के कर्मचारियों को दिया जाएगा। लेकिन ध्यान रहे कि कुछ ऐसे भी से क्षेत्र हैं जिनके कामगारों को इसका लाभ नहीं मिलेगा जैसे कि 18 वर्ष से कम उम्र के लोग, इन्वेस्टर्स, घरेलू कामगार, नए जॉब वाले लोग और पेंशन वाले लोग।

 

Share:

Comments

Leave a comment