यह बैंक दे रहा है 9 फीसदी तक का ब्याज, FD के जरिए निवेश कर आप भी उठाएं लाभ

Lov Singh11 October 20222 min read11 viewsIndia

त्योहार के सीजन में ग्राहकों के लिए लग रहा है बंपर सेल 

त्योहारों के सीजन को देखकर सभी कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए सेल ऑफर ला रही हैं और उन्हें बेहतर सुविधा देने की कोशिश कर रही हैं। बैंक भी अपने ग्राहकों को फायदा देने से नहीं चूक रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार डिजिटल फर्स्ट बैंक यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों के लिए एक बहुत ही फायदेमंद ऑफर लेकर आया है। ग्राहकों को इससे काफी लाभ मिलेगा।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

दशहरा और दिवाली पर मिल रही है खास सेवा

अगर आप अपनी FD के जरिए बेहतर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो यह काफी अच्छा समय है। बैंक इसी से संबंधित खुशखबरी ग्राहकों के लिए लेकर आया है। एफडी की खास स्कीम (Shagun 501) के जरिए आप बेहतर रिटर्न पा सकते हैं।

दशहरा और दिवाली को ध्यान में रखकर इस स्कीम को लाया गया है। शगुन 501 (Shagun 501) के तहत ग्राहकों को 7.90 प्रतिशत का आकर्षक ब्‍याज दिया जाएगा। बैंक ने अपने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है और कहा है कि इसमें निवेश करना फायदेमंद रहेगा। वहीं सीनियर सिटीजन को इस स्कीम के जरिए एफडी पर 8.4 प्रत‍िशत का ब्‍याज म‍िलेगा।

कब तक है ऑफर लागू?

शगुन 501 के तहत ग्राहकों को 501 द‍िन के ल‍िए एफडी करनी होगी। यह लिमिटेड ऑफर है और 31 अक्‍टूबर तक जमा कराई गई राशि पर ही मान्य होगी।

बताते चलें कि यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एक शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक है। यह भी ध्यान रखें कि नॉन–कॉलेबल बल्क डिपॉजिट पर बैंक 7.25 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

 

Share:

Comments

Leave a comment