मात्र 9 हज़ार में 6 दिन का टिकट, होटल, ख़ाना दे रहा हैं IRCTC. सस्ते में घूम लीजिये 7 टूरिस्ट प्लेस

Lov Singh28 January 20232 min read21 viewsIndia

India tourism offers from IRCTC. वेलेंटाइन डे आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर अगर आप खूबसूरत यादों को बनाने के लिए किसी अच्छी जगह पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी वेलेंटाइन डे के मौके पर आपको घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको अंडमान और निकोबार के खूबसूरत आईलैंड पर घूमने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा आपको कोलकाता की कई खूबसूरत जगहों पर भी घूमने को मिलेगा। आईआरसीटीसी का यह पैकेज कुल 5 रात और 6 दिनों का है। अगर आप वेलेंटाइन डे के मौके को खास बनाना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

 

 

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम अंडमान डिलाइट एक्स बागडोगरा है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी, 2023 से हो रही है। इसके अंतर्गत आपको कोलकाता के खूबसूरत स्थानों के साथ अंडमान एवं निकोबार के द्वीप समूहों पर घूमने का मौका मिल रहा है।

 

पैकेज के अंतर्गत आपको कोलकाता में कालीघाट मंदिर, विक्टोरिया मेमोरियल, सेल्युलर जेल, कोर्बिन कोव बीच, हैवलॉक में राधानगर बीच, पोर्ट ब्लेयर में काला पत्थर बीच और बाराटांग आइलैंड आदि जगहों पर घुमाया जाएगा।

पैकेज की शुरुआत लखनऊ से हो रही है। इसके बाद कोलकाता और अंत में कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर ले जाया जाएगा। आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस पैकेज के अंतर्गत आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

 

वहीं बात अगर किराये की करें, तो आपको पैकेज के तहत यात्रा करने के लिए प्रति व्यक्ति 49,800 रुपये खर्च करने होंगे। आप EMI में इस टूर को महज़ 9999 रुपये में ख़रीद सकते हैं. इसके अलावा आपके इस टूर पैकेजे के किराये में कई तरह के खर्चे भी शामिल होंगे।

Share:

Comments

Leave a comment