UAE India Travel : अब मात्र Dh 179 में मिल जायेगा Ticket, जानिए किस तरह उठा सकते हैं लाभ

Satyam Kumari5 May 20232 min read45 viewsIndia

भारत यूएई के बीच कम कीमत में शुरू हो सकती हैं उड़ानें

भारत यूएई में आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हो सकता है कि कुछ दिनों में यात्रियों को मौजूदा किराए से कम कीमत में यात्रा करने का मौका मिल जाए। दरअसल, Wizz Air जो कि संयुक्त अरब अमीरात की सबसे सस्ती एयरलाइन मानी जाती है, वह भारत के लिए कम कीमत में उड़ानों के शुरुवात की प्लानिंग कर रहा है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

भारत में अधिक है डिमांड

एयरलाइन के अधिकारी का कहना है कि भारत और यूएई के बीच उड़ानों की डिमांड काफी अधिक है। ऐसी स्थिति में बाजार में प्रवेश करना एक अच्छी पहल होगी। उड़ानों के संचालन के लिए प्रोग्राम बनाया जा रहा है और इस बाबत जल्द ही जानकारी दी जाएगी। कंपनी का कहना है कि भारत सहित पाकिस्तान के लिए भी विमानों की सेवा शुरू की जाएगी।

कितनी हो सकती हैं कीमतें?

Wizz Air एक तरह से सस्ती एयरलाइन है और बखूबी समझती है कि भारत से यूएई के लिए कम कीमत में टिकट की डिमांड बढ़ रही है इसलिए भारत के यूएई के लिए कम ही कीमत में टिकट उपलब्ध होने की उम्मीद है।

इसके अलावा आपको बता दें कि कई बार कम्पनी सेल के तहत मात्र 179 दिरहम यानी कि करीब 4 हज़ार रुपए के भी टिकट उपलब्ध कराती है।

कम कीमत की है डिमांड

एक तरह से देखा जाए तो भारतीय प्रवासी बड़ी संख्या में संयुक्त अरब अमीरात काम करने के लिए जाते हैं। ऐसे में टिकट का अधिक डिमांड होना लाजमी है। कंपनी का कहना है कि भारत में बिजनेस का स्कोप है। एयरलाइन सबसे पहले 3 से 4 सप्ताहिक उड़ानों का संचालन शुरू करेगा और धीरे धीरे इसमें विस्तार किया जायेगा।

 

Share:

Comments

Leave a comment