भारतीय नागरिकों के लिए वर्क और हॉलीडे VISA की घोषणा की गई, 1 अक्टूबर से मिलेगी सेवा

Satyam Kumari27 September 20241 min read24 viewsIndia

भारत के कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्ट्री पीयूष गोयल अपनी 3 दिवसीय यात्रा पर गए थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए भारतीयों के लिए खुशखबरी सुनाई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच India-Australia interim free trade agreement किया गया है जिसकी मदद से भारतीय प्रवासियों को नौकरी मिलेगी। इस बात की जानकारी दी गई है कि प्रतिवर्ष ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भारतीय नागरिकों के लिए 1000 वर्क और होलीडे विजा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

दोनों देशों के बीच रिश्तों को किया जा सकेगा मजबूत

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

ऐसा कहा गया है कि इस फैसले से दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे और भारतीय नागरिकों को नौकरी मिलेगी। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि वर्क और हॉलिडे विजा की शुरुआत 1 अक्टूबर 2024 से कर दी जाएगी और इसके लिए वह काफी खुश हैं।

वीजा आवेदन के लिए क्या होंगी शर्तें?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि वीजा आवेदन के लिए भारतीय नागरिक की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस वीजा का उपयोग वह काम करने पढ़ने या ट्रैवल करने के लिए कर सकते हैं जिसकी वैधता एक साल की होती है।

Share:

Comments

Leave a comment