मजदूरी करके परिवार पालने वाले कामगार के अकाउंट में आया 2,700 करोड़ रुपया, मैसेज आते ही रह गया अवाक

Lov Singh26 September 20221 min read37 viewsIndia

अचानक से करोड़पति बन जाते हैं लोग

ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं जिनमें लोग अचानक से करोड़पति बन जाते हैं और उनकी किस्मत पलट जाती है। यह इनाम या फिर तो लोगों को लॉटरी में मिलता है या फिर बैंक कर्मचारियों को गलती से ऐसा होता है। 45 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर बिहारी लाल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने वाले बिहारी के अकाउंट में अचानक ही 2,700 करोड़ रुपये आ गए।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

₹100 निकालने गए थे बैंक में 

बताते चलें कि बिहारी यूपी के कन्नौज जिले के मूल निवासी है। उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया में अपना जनधन खाता खोल रखा था। एक दिन वह अपने बैंक से ₹100 निकालने के लिए गए, रुपए निकालने के बाद शेष राशि का जो मैसेज उनके फोन पर आया, उनका सिर चकरा गया। शेष राशि के रूप में उनके अकाउंट में

2,700 करोड़ रुपये दिख रहे थे

हालांकि बैंक बैंक के प्रमुख जिला प्रबंधक अभिषेक सिन्हा के मुताबिक यह बैंक की गलती है। इसके बाद बिहारी का अकाउंट जब्त कर दिया और मामला उच्च अधिकारियों को सौंप दिया गया।

हाल ही में करोड़पति बने ऑटो ड्राइवर पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, पूरा परिवार जीत पर करने लगा अफसोस
https://gulfhindi.com/indian-auto-driver-won-25-crore-lottery/

Share:

Comments

Leave a comment