यमन सेना ने फज्र अल-यमन ऑपरेशन के तहत हूती ठिकानों पर किए 1326 हमले और करीब 370 लड़ाकों को किया ढेर

यमन: यमन की सेना ने पिछले 24 घंटों में हूती विद्रोहियों के खिलाफ अपने 'फज्र अल-यमन' ऑपरेशन को तेज कर दिया है। सेना ने हूती लड़ाकों की आवाजाही को रोकने के लिए उनके ठिकानों, जमावड़े और किलाबंदी वाले इलाकों पर कुल 1,326 हमले किए। इन सैन्य कार्रवाइयों में करीब 370 हूती लड़ाकों के मारे जाने की खबर है।
इस भारी हमले के दौरान हूतियों के दर्जनों सैन्य वाहनों और अन्य संपत्तियों को या तो पूरी तरह नष्ट कर दिया गया या उन्हें बेकार कर दिया गया। सेना ने इन ऑपरेशनों के जरिए हूतियों की सैन्य क्षमता को बड़ा झटका पहुँचाया है।
मरिब प्रांत के पूर्वी मोर्चे और मरिब के पश्चिम में यमनी सेना ने रणनीतिक बढ़त हासिल की है। इस कामयाबी में लड़ाकू विमानों और ड्रोन हमलों का बड़ा योगदान रहा। इसके अलावा, मरिब के दक्षिणी और पश्चिमी मोर्चों पर भी सैन्य दबाव बढ़ाया गया ताकि हूतियों की रसद और अतिरिक्त लड़ाकों की आवाजाही को रोका जा सके।
वहीं तइज़ इलाके में सरकारी सेना ने हूतियों के कई ठिकानों पर कब्जा कर लिया है। इस दौरान सेना ने भारी हथियार और सैन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। यहाँ सेना का मुख्य ध्यान हूतियों की डिफेंस लाइन को तोड़ने और उनके बैकअप बलों को निशाना बनाने पर रहा।
सैन्य कमांडरों ने स्पष्ट किया है कि ये सभी ऑपरेशन केवल सैन्य ठिकानों तक ही सीमित रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी सावधानी बरती गई है।