अच्छी नौकरी का लालच देकर फंसाया चंगुल में, विदेश में फंसे 60 भारतीयों को सुरक्षित लाया गया भारत

Satyam Kumari26 May 20241 min read13 viewsIndia

लालच देकर भारतीय युवाओं को बनाया जा रहा है बंदी

कंबोडिया में नौकरी का लालच देकर भारतीय युवाओं को बंदी बनाकर साइबर अपराध कराया जा रहा है। इस तरह की कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें पीड़ितों और पीड़ितों के परिजनों के द्वारा बचाने की अपील की गई है। जिनबेई और सिहानोकविले जैसे स्थानों को साइबर फ्रॉड का केंद्र माना जाता है जहां से इन्हें साइबर अपराध करने के लिए मजबूर किया जाता था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी हाल ही में करीब 60 भारतीय युवकों का जत्था कंबोडिया से सुरक्षित भारत लौटा है। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें नौकरी का बहाना देकर कंबोडिया ले जाया जाता है और वहां पर बंधक बनाकर साईबर अपराध कराया जाता है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

कैसे करें बचाव?

भारतीय नागरिकों के लिए भारत के विदेश मंत्रालय के द्वारा एक एडवाइजरी भी जारी की गई थी जिसमें कहा गया था कि जो भी व्यक्ति विदेश में नौकरी के लिए जा रहे हैं उन्हें पंजीकृत एजेंटों के माध्यम से ही जाना चाहिए।

https://x.com/indembcam/status/1793670681651257759

Share:

Comments

Leave a comment